back to top
रविवार, जुलाई 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशRAIGARH: कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया

RAIGARH: कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया

 रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल आज विकासखण्ड लैलूंगा के दौरे पर पहुुंचे। यहां उन्होंने पाकरगांव के पंडरीतालाब में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान के बारे में जानकारी ली, श्रमिकों ने बताया कि नियमित रूप से भुगतान मिल जाता है। कलेक्टर श्री गोयल ने उनसे यहां बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत भी साथ उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री गोयल लैलूंगा के शासकीय उद्यान रोपणी कुंजारा भी पहुंचे। जहां वर्तमान में 21 प्रकार की प्रजाति के आम फसल लगे हुए है। साथ ही यहां लीची फसल का भी उत्पादन किया गया है।

कलेक्टर श्री गोयल ने पूरे उद्यान परिसर का मुआयना किया और आम फसल की बागवानी को देखकर उद्यान प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने उद्यान में मिस्ट चैंबर एवं हार्डेनिंग चैंबर के मरम्मत हेतु प्राक्कलन तैयार कर जिला पंचायत को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान उन्होंने वहां के स्टाप डेम को भी देखा। उक्त स्टाप डेम के पानी से पूरे उद्यान के पौधों को सिंचित किया जाता है। उन्होंने डेम के माध्यम से पानी की सप्लाई नियमित रूप से करते रहने की बात कही।

50 साल की सेवा, फिर भी न कर्मचारी का दर्जा, न...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हक और उनका संघर्ष: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन रायपुर/नई दिल्ली (पब्लिक फोरम)। देशभर में कार्यरत करीब 27...
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments