back to top
होमआसपास-प्रदेश'चंद्रयान-3' पर अरदा हाई स्कूल के बच्चों ने किया चित्रकला का प्रदर्शन

‘चंद्रयान-3’ पर अरदा हाई स्कूल के बच्चों ने किया चित्रकला का प्रदर्शन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा में चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग सफलता पूर्वक हो इन्हीं शुभकामना और संदेश को लेकर जागरूकता के तहत बच्चों में उत्सुकता और जानकारी बढ़े इसके लिए ललित कला प्रभारी मंजुला श्रीवास्तव के द्वारा जो कि वाणिज्य की व्याख्याता हैं और एक कलाकार के रूप में भी जानी जाती हैं। तात्कालिक अहम विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही साथ विज्ञान प्रभारी रसायन के व्याख्याता पी पड़वार, भौतिकी के व्याख्याता पी राजवाड़े एवं जीव विज्ञान के व्याख्याता एस कंवर के द्वारा वैज्ञानिक तौर पर भी चंद्रयान इसरो की जानकारी दी गई तथा मॉडल भी बनवाया गया।

इन गतिविधियों से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ कलात्मक पक्ष का भी विकास होता है और रोचक गतिविधियों से बच्चे जल्दी सीखते हैं। सभी स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा बच्चों ने बहुत ही सुंदर चित्रकला द्वारा प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक चित्र और हर चित्र में बच्चों ने यह संदेश दिया और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। हमारा देश का चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक इस बार लॉन्च हो सके। विद्यालय अरदा की ओर से भी यही शुभकामनाएं प्राचार्य डी लाल एवं वी बी तिर्की एवं पूरे विद्यालय स्टाफ और बच्चों की ओर से भी दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments