कोरबा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 14 मार्च 2024 को सुबह 11 बजे से कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के पसान मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा श्रीमती संतोषी पेन्द्रों व सरपंच ग्राम पंचायत पसान श्रीमती विनीता देवी तंवर शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: आज पसान मिनी स्टेडियम में 260 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में!
RELATED ARTICLES







Recent Comments