नागपुर (पब्लिक फोरम)। बहुजन मूलनिवासी समाज सेवा फेडरेशन (बामसेफ़) तथा इसके सभी आनुषंगिक संगठनों की पूर्व कार्यकारिणी का 2 वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत, दिनांक 16 जून 2024 को नागपुर स्थित राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले सामाजिक क्रांति संस्थान में आयोजित बामसेफ़ की 55वीं आम सभा में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ से पहली बार सी.एस.ई.बी. इंजीनियर श्री आर. एल. ध्रुव को बामसेफ़ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। श्री ध्रुव का कार्यकाल वर्ष 2024 से 2026 तक 2 वर्षों के लिए होगा। साथ ही, बामसेफ़ के आनुषंगिक संगठन मूलनिवासी संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी श्री योगेश कुमार साहू को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
बामसेफ के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:
राष्ट्रीय अध्यक्ष: आर. एल. ध्रुव
राष्ट्रीय महासचिव: आर. एस. राम
उपाध्यक्ष (दक्षिण): डॉ. संजय इंगले
उपाध्यक्ष (पूर्व): डॉ. हरेराम सिंह
उपाध्यक्ष (उत्तर): सुनीता कापरवाल
उपाध्यक्ष (केंद्रीय): सुरेश द्रविड़
उपाध्यक्ष (पश्चिम): हसमुख चंद्रपाल
संगठन सचिव: संजय मोहिते, एन. श्रीधर, मनोज कुमार, शत्रुजीत सिंह, शरमिथा गौतम
केंद्रीय कार्यालय सचिव: प्रेम पाल गौतम
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: अनिल उज्जैनवाल
निदेशक प्रशिक्षण: एम. डी. चंदनशिवे
मीडिया प्रभारी: सीताराम
कार्यकारिणी सदस्य: एन. गंगाधर, डॉ. नीलिमा बागड़े, आलोक कुमार, डॉ. माहीपाल, डॉ. कर्मवीर टंडन, ए. के. दिवाकर, नितिन तबलके, कविता मडावी, नितिन गनोरकर। इस नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और सामाजिक न्याय की दिशा में काम करना रहेगा।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में बामसेफ़ के पदाधिकारियों एवं पदासीन कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ देश भर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नव-गठित कार्यकारिणी से आने वाले समय में संगठन के विकास और मूलनिवासी समाज की प्रगति की अपेक्षा की जा रही है।
Recent Comments