back to top
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
होमआसपास-प्रदेशकांग्रेस की पर्यवेक्षक समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर...

कांग्रेस की पर्यवेक्षक समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा: छत्तीसगढ़ के जयसिंह को झारखंड की जिम्मेदारी!

कोरबा (पब्लिक फोरम)। 10 सितंबर, मंगलवार को नई दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कांग्रेस की ओब्जरवर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में विभिन्न राज्यों के लिए नियुक्त परिवेक्षक भी शामिल हुए, जिनका मुख्य उद्देश्य चुनावी तैयारियों को सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह को झारखंड प्रदेश के चतरा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो वहां की चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, सांसद छाया वर्मा, और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने मिलकर चुनावी रणनीति को धार देने और पार्टी को मजबूती देने के लिए अपने विचार साझा किए।

कांग्रेस की यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें संगठन की मजबूती और चुनावी सफलता के लिए अहम कदम उठाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments