रविवार, सितम्बर 8, 2024
होमआसपास-प्रदेशछत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय होंगे अगले मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय होंगे अगले मुख्यमंत्री

अटकलों पर लगा विराम

रायपुर (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार का गठन और मुख्यमंत्री का चयन के लिए चली आ रही अटकलें आख़िरकार आज विष्णुदेव साय के नाम पर आकर अटक गईं। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आदि की मौजूदगी में राजधानी रायपुर में पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लग गई। खबर बाहर आते ही कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
सूत्रों ने बताया कि 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहित दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री के बाद अब उप मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने नामों को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री की दौड़ में राज्य के ओबीसी नेता एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित डॉ. रमन सिंह, रेणुका सिंह, गोमती साय, रामविचार नेताम, केदार कश्यप का नाम भी शामिल रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments