भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ
रायपुर (पब्लिक फ़ोरम)। प्रदेश की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के बीच भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे नंदकुमार साय ने आखिरकार कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राजीव भवन पहुंचकर नंदकुमार साय ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दरमियान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहे।
नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने का असर अब सरगुजा की राजनीति पर पड़ेगा। श्री साय सरगुजा से वर्ष 2004 में सांसद रहे। इससे पहले 1989 और 1996 में रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वर्तमान में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीट में से एक पर भी भाजपा के विधायक नहीं हैं।

कुल मिलाकर भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने अभी कुछ देर पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य वरिष्ठ नेताओं के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर लिया है।
छत्तीसगढ़ भाजपा में अभी जबरदस्त भगदड़ होगी। कई नेता भाजपा की रीति-नीति से परेशान हो चुके हैं और इस्तीफा जेब में लेकर घूम रहे हैं।
भाजपा के उदारवादी नेता अपनी उपेक्षा से परेशान तो हैं ही, उन्हें सबसे सबसे ज्यादा दिक्कत इस बात को लेकर भी है कि शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा हिन्दू-मुस्लिम का खेल कर रही है और नफ़रत की राजनीति को बढ़ावा देने में लगी है। अच्छे नेता नफ़रती गैंग से दूरी बनाने में लगे हुए हैं।





Recent Comments