back to top
शनिवार, जुलाई 5, 2025
होमआसपास-प्रदेशछत्तीसगढ़: विकास की नई राह पर अग्रसर, जनता का भरोसा मजबूत -मंत्री...

छत्तीसगढ़: विकास की नई राह पर अग्रसर, जनता का भरोसा मजबूत -मंत्री लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री ने कोरबा में प्रेस वार्ता के जरिए प्रदेश और जिले की उपलब्धियां साझा कीं

कोरबा (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित “जनादेश परब” के तहत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और कोरबा के विधायक श्री लखनलाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं को विस्तार से साझा करते हुए कहा, “जनता के विश्वास और भागीदारी से छत्तीसगढ़ ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

सरकार की प्रमुख उपलब्धियां

1. कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम:
   – किसानों से धान की रिकॉर्ड खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की गई। 
   – दो वर्षों के बकाया धान बोनस के तहत 3716 करोड़ रुपये का भुगतान।  2. महिला कल्याण: 
   – महतारी वंदना योजनाके अंतर्गत अब तक 70 लाख महिलाओं को लाभ। 
   – योजना की 10 किश्तों में 6530 करोड़ रुपये वितरित। 
3. आवास और राशन योजनाएं:
   – 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य। 
   – 68 लाख गरीब परिवारों को 5 साल तक मुफ्त राशन योजना की शुरुआत। 
4. जनजातीय विकास:
   – तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति बोरा किया गया। 
   – जनजातीय सलाहकार परिषद का गठन और अधोसंरचना में सुधार। 
5. पर्यटन और उद्योग: 
   – श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या की निःशुल्क यात्रा। 
   – नई उद्योग नीति के तहत एमएसएमई, महिला उद्यमियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा। 
6. शिक्षा और स्वास्थ्य:
   – हाईटेक लाइब्रेरी निर्माण और कोचिंग सुविधाओं के लिए विशेष प्रावधान। 
   – दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ‘लैब ऑन व्हील्स’ की शुरुआत। 

कोरबा जिले की विशेष उपलब्धियां

– महतारी वंदना योजना: जिले की 2.95 लाख महिलाओं को अब तक लाभ। 
– धान खरीदी: 54,000 किसानों से 3.2 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य। 
– जल जीवन मिशन: 1.41 लाख घरों में नल कनेक्शन, 2025 तक हर घर जल योजना का लक्ष्य। 
– डीएमएफ फंड: 
  – आंगनबाड़ी, स्कूल, और आश्रमों में गैस सिलेंडर की व्यवस्था। 
  – नीट और जेईई के लिए 100 मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग। 
  – दिव्यांग विद्यालय और वृद्धाश्रम का निर्माण। 

बुनियादी ढांचे का विकास

– रेलवे अंडरपास: 31 करोड़ रुपये की लागत से संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण। 
– वैकल्पिक सड़क निर्माण: अग्रसेन तिराहा पर यातायात दबाव कम करने के लिए पुल और सड़क निर्माण। 

नए अवसर और भविष्य की योजनाएं

मंत्री श्री देवांगन ने राज्य की नई उद्योग नीति को रोजगारपरक बताते हुए कहा कि इससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि महिला, जनजातीय और विशेष वर्ग के उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने पहले वर्ष में जनता की जरूरतों को केंद्र में रखते हुए विकास की कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। कोरबा जिले का योगदान भी राज्य के विकास में अहम रहा है। मंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार की योजनाएं हर नागरिक तक पारदर्शिता और सुगमता से पहुंचेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments