होमआसपास-प्रदेशबालकोनगर वार्ड 42 में CC रोड का शुभारंभ: पर पानी की किल्लत...

बालकोनगर वार्ड 42 में CC रोड का शुभारंभ: पर पानी की किल्लत से बेहाल हैं दैहानपारा के निवासी

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। नगर निगम वार्ड क्रमांक 42 दैहानपारा में विकास की एक नई कड़ी जुड़ी, जब भाजपा पार्षद सत्येंद्र दुबे ने तुलेश्वर सिंह के घर से सर्वमंगला चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड के आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस विकास कार्य का स्वागत किया।

हालाँकि, सड़क निर्माण से मिली इस खुशी के बीच दैहानपारा वासियों के चेहरे पर एक गहरी चिंता की लकीर भी साफ दिखती है – और वह चिंता है “पीने के पानी की भयंकर किल्लत” की। तपती गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति बुरी तरह बाधित होने के कारण वार्ड के निवासी, विशेषकर महिलाएं, भारी परेशानी झेलने पर मजबूर हैं। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि दैहानपारा की महिलाएं स्वयं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत से मुलाकात कर इस समस्या का निदान माँगने पहुंचने वाली है।

यह स्थिति इस बात की याद दिलाती है कि सड़क और नाली जैसे दृश्य विकास कार्यों के साथ-साथ बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतें भी उतनी ही प्राथमिकता माँगती हैं। जनप्रतिनिधियों को केवल उद्घाटन की चमक तक सीमित न रहकर नागरिकों की रोज़मर्रा की पीड़ा के प्रति भी सतत सक्रिय रहना होगा – वरना तपती गर्मी में प्यासे और परेशान नागरिकों का गुस्सा फिर दरवाजे तक आ सकता है।

बहरहाल, सीसी रोड निर्माण के इस सराहनीय प्रयास के लिए पार्षद सत्येंद्र दुबे को शुभकामनाएँ, और उम्मीद है कि शीघ्र ही जलापूर्ति की समस्या का भी स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments