कोरबा (पब्लिक फोरम)। मारवाड़ी युवा मंच कोरबा ने 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया। इस अवसर पर कोरबा शाखा ने बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें कुल 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम के प्रांत संयोजक नीरज अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाते हुए स्वयं रक्तदान किया। उनके साथ भूतपूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, और आशुतोष अग्रवाल ने भी रक्तदान में भाग लिया। मंच के अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
मंच के अध्यक्ष विकास मित्तल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई और सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनका धन्यवाद किया।
इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है, और रक्तदान के माध्यम से हम सभी मानवता की सेवा कर सकते हैं।
रक्तदान: युवा शक्ति का महान योगदान; मारवाड़ी युवा मंच कोरबा ने मनाया विश्व रक्तदान दिवस
RELATED ARTICLES







Recent Comments