अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनीता के शक्ति केन्द्र से प्रारंभ
कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ संकल्प अभियान के तहत रविवार को वार्ड क्रमांक 61, आदर्श नगर, कुसमुंडा में ‘हर घर झंडा’ अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का शुभारंभ अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले के शक्ति केंद्र से हुआ।
अभियान के दौरान हर घर में झंडा लगाकर लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट की अपील की गई। सुनीता पाटले के नेतृत्व में बाकी मोंगरा मंडल के महामंत्री मनीष मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रभारी संतोष राठौर के साथ वार्ड क्रमांक 61 के आदर्श नगर में सभी घरों में झंडा बांधा गया।

लोगों से अपील की गई कि वे लोकसभा चुनाव में सरोज पांडेय को वोट करें। इस अभियान से कालोनी में एक जोशीला माहौल बना हुआ है। अभियान में मुकुल कर्ण, विकेश झा, गुरुदीप सिंह, केपी पाटले, सालिक राम दुबे, रितेश कुमार, महिला मोर्चा की सरीता सिंह, गंगा रेड्डी, जया त्रिवेदी, लक्ष्मी मरकाम, सविता गभेले, रमा बाई, उर्मिला साहू, सुनीता नागले, संगीता, शुशीला, हेमलता सहित भाजपा एससी मोर्चा व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
Recent Comments