वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कर रहे सम्मान
बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर दिनांक-17 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शक्ति केंद्र में बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे पार्षद /महामन्त्री-लोकेश चौहान ने बताया कि हम शक्ति केंद्र के विस्तारक एवं सह विस्तारक संयोजक, सहयोजक को साथ लेकर बूथ क्रमांक -104.103 कार्यकर्ताओं से मिलकर पन्ना प्रमुख की उनको जिम्मेदारी दी गयी व बूथ समिति के सभी सदस्यों को विवरणिका फार्म भरवाया गया।
साथ ही साथ बूथ में स्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को श्री फल देखर एव्म पन्ना प्रभारी को भी उनको भी सम्मान किया गया। बूथ में आम जनता की बड़ी बैठक लेकर उनको केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जैसे-उज्वला योजना, आयुसमान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, आदि योजनाओं के बारे में बताया गया।

राज्य में कांग्रेस की सरकार ने गंगा जल की झूठे कसम खा कर बहुत सारे वादे करके सत्ता में आई और आज तक पूरा नही किया। जैसे-शराब बंदी, वृद्धापेंशन 1500 करना, पट्टा का वादा किया जो अभी तक नही मिला। प्रधानमंत्री आवास नही बन रहा है। चिड़फण्ड कंपनी का पैसा अभी तक वापस नही मिला। स्मार्ट कार्ड को बंद कर दिया। जिससे आम गरीब जनता को इलाज नही मिल पा रहा है। जिससे वह दर दर भटक रहा है। महिला समूह का कर्जा माफ नही हुआ है।
ऐसे बहुत सारे वादे करके कांग्रेस सरकार सत्ता में आयी है। आज आम जनता परेशान हो गई है। साथ ही बूथ में राष्ट्रपति के अभिभाषण को भी पढ़ा गया। बूथ में 05 कमल के फूल बनाये गए है वह बूथ में 20 बिंदु कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई।

इस बूथ विस्तार कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित जाति/पार्षद/महामन्त्री-लोकेश चौहान, शक्ति केंद्र विस्तारक-महेश्वरी गोस्वामी, ज्योति परिहार, सयोजक-शैलेंद्र सिंह, सहयोजक-रविन्द्र यादव, शंभु नाथ कुशवाहा, जितेन्द्र महंत, देवेन्द्र पाठक, त्रिपाठी जी, मदन श्रीवास, मनकी बाई, छोटे चंद्रा, छोटे लाल, मो हुसैन, गणेश साहू, देवा, मनकी बाई, प्रतीक दत्ता, एवं समस्त बस्ती वाले उपस्थित थे।

Recent Comments