back to top
रविवार, जुलाई 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशभाजपा को मिलेगी जनता की सहमति, कांग्रेस की हताशा से फेक न्यूज़...

भाजपा को मिलेगी जनता की सहमति, कांग्रेस की हताशा से फेक न्यूज़ का खतरा बढ़ा- किरण सिंहदेव

कोरबा (पब्लिक फोरम)।छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता का समर्थन पाने के बाद, लोकसभा चुनाव 2024 में भी भाजपा को छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जनता के मन को छू लिया और उनका प्यार एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है।

श्री सिंहदेव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अपनी करारी हार से डरकर वे माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वे मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं, अनुचित बयान दे रहे हैं और फेक वीडियो वायरल कर रहे हैं। यह सब उनकी निराशा और हताशा की निशानी है।

गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो वायरल होने के मामले पर श्री सिंहदेव ने कहा कि इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। कांग्रेस इस तरह से माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। लेकिन वास्तव में कांग्रेस के लोग निराश और हताश हैं। जब कोई रास्ता नहीं दिखता तो वे इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं। यह अपराध की श्रेणी में आता है और भाजपा इस मामले में एफआईआर दर्ज करा रही है। भाजपा ने इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है और पुलिस प्रशासन से शाजिशकर्ता कांग्रेसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

50 साल की सेवा, फिर भी न कर्मचारी का दर्जा, न...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हक और उनका संघर्ष: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन रायपुर/नई दिल्ली (पब्लिक फोरम)। देशभर में कार्यरत करीब 27...
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments