रविवार, सितम्बर 8, 2024
होमUncategorisedसंगठन सर्वोपरि: भाजपा जिला कोरबा की विस्तारित कार्य समिति बैठक संपन्न

संगठन सर्वोपरि: भाजपा जिला कोरबा की विस्तारित कार्य समिति बैठक संपन्न

कोरबा (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कोरबा की विस्तारित जिला कार्य समिति की बैठक सीनियर क्लब सीएसईबी पूर्व कोरबा में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य वक्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। हमें गुरु पूर्णिमा के दिन यह प्रण करना चाहिए कि हम भविष्य में क्या करना चाहते हैं। मनुष्य को प्रकृति से लिया गया ऋण चुकाने का समय है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

उन्होंने आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा, “हमारे लिए संगठन के कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है और हमें भरोसा है कि आगे भी कार्यकर्ता ही सरकार बनाएंगे।”

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, संभागीय संगठन प्रभारी अनुराग श्री देव और जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू ने भी बैठक को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने बैठक की प्रस्तावना रखी, जबकि महामंत्री संतोष देवांगन ने कार्यक्रम का संचालन किया और टिकेश्वर राठिया ने आभार प्रदर्शन किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments