back to top
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
होमआसपास-प्रदेशभाजपा कोर कमेटी की बैठक: प्रत्याशियों के नामांकन पर जल्द लगेगी मुहर

भाजपा कोर कमेटी की बैठक: प्रत्याशियों के नामांकन पर जल्द लगेगी मुहर

कोरबा (पब्लिक फोरम)। भाजपा जिला चयन समिति की एक अहम बैठक बुधवार शाम को पंडित दीनदयाल कुंज, जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक शाम 4:30 बजे शुरू हुई और देर रात तक चली। इसमें आगामी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नामों की समीक्षा की गई।

कोरबा नगर निगम, कटघोरा, दीपका, बाकी मोगरा नगर पालिका और छुरी व पाली नगर पंचायत चुनावों के लिए प्रस्तुत आवेदनों की गहन जांच-पड़ताल की गई। इन नामों को आगे की प्रक्रिया के लिए संभागीय चयन समिति के पास अनुमोदन के लिए बिलासपुर भेजा गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रत्याशियों की अंतिम सूची पर निर्णय गुरुवार को लिया जा सकता है।

बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, ननकीराम कंवर, डॉ. राजीव सिंह, हर्षिता पांडेय, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, वरिष्ठ नेता गोपाल मोदी, दिनेश सिंह, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया और रामदयाल उइके की उपस्थिति रही।

बैठक में आवेदनों की गहन समीक्षा के साथ, चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। नामांकन प्रक्रिया के तहत, संभागीय चयन समिति के पास भेजे गए नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यह प्रक्रिया पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और चुनावी दृष्टिकोण को मजबूत बनाने का हिस्सा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments