back to top
गुरूवार, नवम्बर 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशपाली तानाखार दौरे पर भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे: सरपंचों व ग्रामीणों ने...

पाली तानाखार दौरे पर भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे: सरपंचों व ग्रामीणों ने किया भाजपा प्रवेश

डॉ सरोज पांडे का सघन जनसंपर्क अभियान
कोरबा (पब्लिक फोरम)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोरबा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे पूरे लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। वे केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचा रही हैं। इस दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

इसी क्रम में आज उनका प्रवास पाली तानाखार क्षेत्र के गांव बिंझरा और बरबसपुर में हुआ। वहां उन्होंने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कांग्रेस सांसद ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया, इसलिए क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। साथ ही, उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके 10 वर्षों के कार्यकाल ने ही देश को 100 साल आगे ले आया है, और अब देश की जनता उन्हें पुनः प्रधानमंत्री चुनने को आतुर है।

प्रत्याशी सरोज पांडे ने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें मौका देती है, तो वे क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। वे हर वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगी और उनके सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने बताया कि जनसेवा ही उनका लक्ष्य है। साथ ही, उन्होंने उपस्थित जनसमूह का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

आयोजन के दौरान सात सरपंचों सहित क्षेत्र के ग्रामीण लोगों ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भी संबोधित किया और युवाओं से अपील की कि वे सुश्री सरोज पांडे को क्षेत्र से जिताकर नरेंद्र मोदी जी का हाथ मजबूत करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, भाजपा संगठन जिला सह प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, विधानसभा संयोजक संजय भावनानी, सह संयोजक अजय जायसवाल, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजू यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपर्खी, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, बोधराम पटेल, शंभू शरण सिंह, कीर्तन दास, अंजली सिंह आदि उपस्थित थे। उक्त प्रेस विज्ञप्ति भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने जारी की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments