back to top
रविवार, फ़रवरी 15, 2026
होमआसपास-प्रदेशभाजपा बालको मंडल ने स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस...

भाजपा बालको मंडल ने स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर बालकोनगर भाजपा मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय बालको में 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। बालको भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, महामंत्री लोकेश्वर चौहान, शैलेंद्र सिंह एवं पूर्व एल्डरमैन सत्येंद्र दुबे ने अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डाला।

उनके संघर्षों के दिनों के बारे में सभी को बताया। इस मौके पर पार्षद नर्मदा लहरे, आलोक तिवारी, राजीव रंजन, राजेश अनंत, सूखीलाल पटेल, राजू यादव, विक्की केवट, आकाश अग्रवाल, डॉ कीर्तन लाल राठौर, महेंद्र चंद्रा सत्यनारायण साहू, डॉ सी एल साहू, छेदीलाल साहू, गिरधर, रमेश केवट, लखन चंद्रा, संजय सिंह, गुमान सिंह, विष्णु सिंह बैंस, धीरज झा, महेश्वरी गोस्वामी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments