back to top
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
होमआसपास-प्रदेशबालको कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, शरद नायर बने अध्यक्ष

बालको कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, शरद नायर बने अध्यक्ष

कोरबा/बालकोनगर। 19 मार्च, 2024 को बालको कर्मचारी संघ (भा.म.सं) का द्विवार्षिक अधिवेशन बालको नगर मंगलम भवन में आयोजित किया गया। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव, विभाग प्रमुख डी वेंकट राव, जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा एवं जिलामंत्री नवरत्न बरेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष, कार्यकारिणी अध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। शरद नायर को अध्यक्ष, अनिल दुबे और ओ.पी. राजपुरोहित को कार्यकारिणी अध्यक्ष, पवन शर्मा, प्रशांत शेण्डे, वरुण पांडे और मुकेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, माखन लाल वर्मा को महामंत्री, देवेन्द्र द्विवेदी को संयुक्त महामंत्री, आशीष चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष, संजय सहानी को उपकोषाध्यक्ष, अमित पटेल और हरीश सोनवानी को संगठन मंत्री, परेश बैरागी को कार्यालय सचिव, लेखराज मरावी, देवेन्द्र पाठक, लखीराज, आशीष कुंभकार और जितेन्द्र वर्मा को सचिव, अजय बराल, रेवाशंकर साहू, अजय निराला, सुंदर चौधरी, योगेश यादव और वि. एस. त्रिपाठी को सहसचिव, और नरेंद्र तिवारी को विधिक सलाहकार चुना गया।

मुख्य अतिथि राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि अधिवेशन में कुल 10 प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें मुख्य रूप से श्रमिकों का एलटीएस, कर्मचारियों का आगामी एलटीएस, श्रमिकों के लिए बालको अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल सुविधा, निलंबित कर्मचारियों की वापसी, और अन्य प्रस्ताव शामिल थे। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments