back to top
सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
होमआसपास-प्रदेशभोलेबाबा चले गौरा को लिवाने: धूमधाम से निकली शिवनाथ की बारात

भोलेबाबा चले गौरा को लिवाने: धूमधाम से निकली शिवनाथ की बारात

खरसिया(पब्लिक फोरम) । महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर खरसिया शहर में बहुत उत्साह और भक्ति का माहौल था। शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी, जहां भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया था और मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था।जगह-जगह शिवालयों मे प्रसाद शर्बत फल वितरित गया

शाम को निकली भव्य शिव बारात ने सभी को आकर्षित किया।तरह-तरह की झांकिया जिसमे शिव जी माता पार्वती जामवंत जी दुर्गा जी काली माता गदर फिल्म का ड्रामा महिला कर्मा पार्टी और शिवगणों के साथ भक्त बैंड बाजे मे नाचते हुये अपने आराध्य की बारात मे खूब थिरके यह एक यादगार अनुभव बन गया। इस दौरान भोलेनाथ की बरात के स्वागत मे भक्तों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर बिस्किट आइसक्रीम ठंडा पानी की व्यवस्था की।महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों श्रद्धालु भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने के लिए शिवालय पहुंचे, जिससे पूरा खरसिया शहर शिवमय हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments