कोरबा (पब्लिक फोरम)। वार्ड क्रमांक 42, बालकोनगर देहानपारा में सर्वेश्वरी समूह द्वारा आयोजित पारंपरिक भोजली महोत्सव रविवार को धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र देवांगन, पार्षद सत्येन्द्र दुबे, तरुण राठौर, मंगल बंदे, रजत खूंटे, चंदा देवी, चेतना मैत्री, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर, प्रभात डडसेना, वरिष्ठ भाजपा नेता जे. एन. दुबे, संजय पांडे, लाल बहादुर, धीरज झा, नरेश दीवान, दिनेश पटेल, अविनाश, विनोद यादव, विनोद कौशिक, कमल, केशव देवांगन, होरी लाल साहू, महेंद्र ठाकुर, नंदू, राजेश धीवर, कमलेश त्रिपाठी, दौलत, आश्रम प्रमुख संतोष शांडिल्य, संजय मलगे, अशोक सिंह, गुलाब सिंह, जनार्दन गिरी, वार्डवासी महिलाएं और अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे सर्वेश्वरी आश्रम, बालकोनगर (बैरियर के पास, सेक्टर 4) में विधिवत पूजन से हुई। पूजन उपरांत शाम 4 बजे रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं, बच्चियां और श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में राम मंदिर पहुंचे और वहां भोजली का विसर्जन किया। इसके बाद सामूहिक भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों और महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर किया।

इस पूरे आयोजन का नेतृत्व सर्वेश्वरी समूह भोजली महोत्सव समिति के प्रमुख सत्येन्द्र दुबे ने किया। समिति के सभी सदस्यों और वार्ड 42 के नागरिकों के सहयोग से यह पर्व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
आयोजन समिति के अनुसार, भोजली महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता, पारंपरिक संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी प्रतीक है। उपस्थित सभी गणमान्य लोगों और नगरवासियों ने इस परंपरा को भविष्य में भी जीवित रखने का संकल्प लिया।
Recent Comments