होम आसपास-प्रदेश बालको ट्रेलर-ऑटो हादसा: ऑटो चालक की मौत, उचित मुआवजे की मांग; चक्का जाम!

बालको ट्रेलर-ऑटो हादसा: ऑटो चालक की मौत, उचित मुआवजे की मांग; चक्का जाम!

0
बालको ट्रेलर-ऑटो हादसा: ऑटो चालक की मौत, उचित मुआवजे की मांग; चक्का जाम!

कोरबा/बालकोनगर। शनिवार शाम, बालको क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से ऑटो को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप ऑटो चालक सहित छह से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्भाग्य से, इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परसाभांठा के लोगों और ऑटो चालकों ने आज सुबह से ही चक्का जाम कर दिया है।

मृतक ऑटो चालक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर, प्रदर्शनकारियों ने बालकोनगर में गेट के सामने चक्का जाम कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी स्थिति को शांत करने और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह घटना बेहद चिंताजनक है क्योंकि जिले में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं,  लेकिन हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।