back to top
सोमवार, जनवरी 26, 2026
होमआसपास-प्रदेशबालको श्रमिक संघ विवाद सुलझा: औद्योगिक न्यायालय का बड़ा फैसला

बालको श्रमिक संघ विवाद सुलझा: औद्योगिक न्यायालय का बड़ा फैसला

प्रभात कुमार डडसेना महामंत्री और विमल सिंह अध्यक्ष घोषित

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। बालको में कार्यरत एक श्रमिक संगठन के बीच लंबे समय से चला आ रहा नेतृत्व विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। औद्योगिक न्यायालय रायपुर ने एक ऐतिहासिक फैसले में श्रमिक संगठन भारत एल्युमिनियम श्रमिक संघ बालको (एचएमएस) के अधिकारिक पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस आदेश में प्रभात कुमार डडसेना को महामंत्री और विमल सिंह को अध्यक्ष घोषित किया गया है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक संघ के पंजीयक एसएस पैकरा द्वारा पारित आदेश में श्रमिक संघ के नेतृत्व को लेकर जारी विवादित पत्र फॉर्म ई को निरस्त कर दिया गया। साथ ही, प्रभात कुमार डडसेना द्वारा प्रस्तुत पदाधिकारियों के निर्वाचन संबंधी फॉर्म ई को वैध ठहराया गया। इससे श्रमिक संगठन में नेतृत्व को लेकर चल रहे असमंजस का अंत हुआ।

आदेश जारी होने के बाद श्रमिक संघ के महामंत्री प्रभात डडसेना और अध्यक्ष विमल सिंह ने छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मंत्री से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह मामला लंबे समय से औद्योगिक न्यायालय में विचाराधीन था। श्रमिक संघ में नेतृत्व को लेकर विवाद ने श्रमिकों के बीच अस्थिरता पैदा कर दी थी। न्यायालय के इस फैसले ने न केवल विवाद को खत्म किया, बल्कि श्रमिक संघ में एक नई ऊर्जा का संचार भी किया।

श्रमिकों के लिए क्या बदलेगा?

इस फैसले के बाद संगठन को एक स्थिर और स्पष्ट नेतृत्व मिल गया है, जो श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकेगा। यह निर्णय श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
महामंत्री प्रभात डडसेना ने बताया कि संगठन अब श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने और बालको में बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने पर ध्यान देगा। अध्यक्ष विमल सिंह ने भी श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि वे उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments