back to top
शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
होमआसपास-प्रदेशबालको प्रबंधन बंद करे मनमानी अन्यथा सीईओ के घर में राखड़ वर्षा...

बालको प्रबंधन बंद करे मनमानी अन्यथा सीईओ के घर में राखड़ वर्षा कर बालको गेट करेंगे अनिश्चितकाल के लिए बंद: हितानंद अग्रवाल

कोरबा (पब्लिक फोरम)। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन की तानाशाही के विरोध में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख है कि वार्ड क्रमांक 35 रिंग रोड बालको में वार्डवासियों एवं पार्षद के सहमति के बिना बालको प्रबंधन द्वारा राखड़ फेंका जा रहा है। बालको प्रबंधन द्वारा राखड़ का पहाड खड़ा कर दिया गया है। जो किसी भी स्थिति में सहनीय नही है। जिसके कारण लोगो के स्वास्थ्य, जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, लोगो का जीना मुश्किल हो गया है, बालको प्रबंधन के मनमानी रवैया से लोग इतने परेशान हो गए हैं कि वे अब इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बालको को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि बालको प्रबंधन की मनमानी 3 दिवस के भीतर बंद नही हुई तो उक्त राखड़ को वहाँ से ले जाकर बालको के सीईओ के निवास एवं बालको प्लांट के मुख्यद्वार पर रखकर बालको गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments