कोरबा/बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ के श्रमिक एवं कर्मचारी वर्ग के जुझारू नेता और सीटू (CITU) के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सान्याल हमारे बीच नहीं रहे। उनके आकस्मिक निधन से प्रदेश के मजदूर आंदोलन को एक अपूरणीय क्षति हुई है।
अल्युमिनियम कामगार संघ (ऐक्टू) के अध्यक्ष बी.एल. नेताम ने एक बयान जारी कर कॉमरेड सान्याल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ सान्याल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में बीमा कर्मचारी संघ के एक प्रमुख नेता रहे। उन्होंने लंबे समय तक मजदूर संगठन CITU के प्रदेश नेतृत्व में सचिव और अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
बालको (Bharat Aluminium Company Limited) के निजीकरण के खिलाफ हुए 67 दिनों के ऐतिहासिक आंदोलन में सीटू के वरिष्ठ नेता के रूप में विश्वनाथ सान्याल का योगदान अविस्मरणीय है। उनके नेतृत्व और संघर्ष ने आंदोलन को नई दिशा दी थी।

अल्युमिनियम कामगार संघ, बालको के श्रमिक परिवार की ओर से, कॉमरेड विश्वनाथ सान्याल के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट करता है। उनके निधन से श्रमिक जगत में एक खालीपन आ गया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
Recent Comments