रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 9 अप्रैल 2026/ ट्रांसजेण्डर पहचान पत्र के पंजीकरण एवं जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए क्षेत्रीय और जिला स्तर पर जागरूकता एवं सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों एवं ट्रांसजेण्डर कल्याण बोर्ड के समन्वय से आगामी दिनों में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों को पंजीकरण, दस्तावेजी प्रक्रिया और योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
समाज कल्याण विभाग ने ट्रांसजेण्डर समुदाय से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और पहचान पत्र बनवाकर शासन की योजनाओं से जुड़ें। इसके लिए ट्रांसजेण्डर व्यक्ति कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587231121 एवं 9826157017 पर संपर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि ट्रांसजेण्डर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ट्रांसजेण्डर व्यक्ति समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर स्थित वर्गों में से एक हैं, जो अक्सर सामाजिक एवं आर्थिक प्रक्रियाओं से वंचित रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग को उनके कल्याण और पुनर्वास के लिए योजनाएं तैयार कर लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग द्वारा ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें ट्रांसजेण्डर पहचान पत्र जारी करना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहचान पत्र उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम बनाता है और उनकी पहचान को औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान करता है।
ट्रांसजेण्डर पहचान पत्र के पंजीकरण और जारीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आयोजित होंगे जागरूकता एवं सुविधा शिविर
RELATED ARTICLES





Recent Comments