कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मंजूरी के बाद इमली छापर निवासी पूर्व पार्षद बसंत चंद्रा को कुसमुंडा ब्लॉक का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही बसंत चंद्रा ने कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस की कमान संभाल ली है।
आज कोरबा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने संयुक्त रूप से बसंत चंद्रा को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में श्रीमती कुसुम द्विवेदी, राजकिशोर प्रसाद, श्यामसुंदर सोनी, श्रीमती उषा तिवारी, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, अखलाख खान, बी.एन. सिंह, लक्ष्मी नारायण देवांगन, विकास सिंह, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज सहित कुसमुंडा ब्लॉक के सभी 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने बसंत चंद्रा की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बसंत चंद्रा का अनुभव और समर्पण पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह ब्लॉक के हर वार्ड तक पहुंचकर पार्टी के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे।
इस नियुक्ति के साथ ही कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस ने आगामी चुनौतियों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बसंत चंद्रा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस की टीम अब जनसंपर्क अभियान और पार्टी विस्तार के कार्यों में जुट गई है।
Recent Comments