रायगढ़(पब्लिक फोरम) । 7 जुलाई 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया, जिला-रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 आंगनबाड़ी केन्द्र नया मोहल्ला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद तथा आंगनबाड़ी केन्द्र ठुसेकेला घसियापारा, बोतल्दा शांतिनगर, खडग़ांव बैगापारा एवं कुर्रू बस्तीपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। इच्छुक आवेदिका उक्त पदों के लिए अपना आवेदन 21 जुलाई 2025 को शाम 5.30 बजे तक परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना, खरसिया में सीधे जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है।