रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 6 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के तहत नवीन ग्राम पंचायत सराईपाली, तहसील पुसौर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान की स्थापना की जानी है, जिसके संचालन हेतु इच्छुक महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति, स्थानीय निकाय से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक संस्था अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य सुसंगत दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 16 अप्रैल शाम 5 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 16 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
RELATED ARTICLES





Recent Comments