रायगढ़(पब्लिक फोरम)। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र डोंगाढकेल ग्राम पंचायत केराझर में कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका के स्वेच्छा से त्यागपत्र दिए जाने से आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त हो गया है। उक्त रिक्त पद के लिए 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका नियत तिथि एवं समय पर परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश व नियम शर्तो की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।
आंगनबाड़ी केन्द्र डोंगाढकेल में सहायिका पद के लिए 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
RELATED ARTICLES







Recent Comments