होमआसपास-प्रदेशअर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना में आवेदन...

अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना में आवेदन आमंत्रितआवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित


रायगढ़(पब्लिक फोरम) । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन अंतर्गत संचालित “अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों/छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2021” के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
योजना अंतर्गत गुरु-शिष्य परंपरा के तहत विगत 6 माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों की प्रविष्टियां संबंधित जिलाध्यक्ष की अनुशंसा से प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए संस्था प्रमुख की अनुशंसा अनिवार्य होगी। पात्र युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments