back to top
मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
होमआसपास-प्रदेशविश्व स्तरीय डांस प्रतियोगिता में अंशिका ने मारी बाजी

विश्व स्तरीय डांस प्रतियोगिता में अंशिका ने मारी बाजी

कोरबा (पब्लिक फोरम)। ओडिशा के कटक में 28वां विश्व स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में 12 राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कोरबा से प्रतिभागी रही अंशिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान बनाया। अंशिका की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित शुभ चिंतकों ने हर्ष जताया है।

उल्लेखनीय है की अंशिका अग्रवाल शुरू से ही होनहार छात्रा रही है। डांस के अलावा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अंशिका ने अनेक पुरुस्कार जीते है। अंशिका वर्तमान में जैन पब्लिक स्कूल कक्षा 05 की छात्रा है व बरपाली निवासी विक्रम अग्रवाल की सुपुत्री है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments