बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। बालको टाउनशिप अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पॉटरूम-2 के महाप्रबंधक मनोज कुमार रमैया, विशिष्ट अतिथि चंदन शर्मा, कपिल चन्द्राकर, उत्तम शर्मा, विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि यादव, रविंद्र यादव (सचिव) मीनेश्वर पेगू (सहसचिव), महेंद्र चंद्रा (कोषाध्यक्ष), राम गोविंद बरेठ (सदस्य), मनेन्द्र कुरें (सदस्य) सीमा डहरिया (सदस्य) बिमला मार्को (सदस्य), प्राचार्या नीलम सिंह मंचासीन रहे।
सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात नए भवन का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का श्रीफल, शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तदोपरांत दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। बच्चों द्वारा गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

प्राचार्या नीलम सिंह ने शिक्षा के महत्व एवं शैक्षणिक सत्र 2022-23 का वार्षिक रिपोर्ट (प्रतिवेदन) की जानकारी दी। उसके बाद नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर मंत्र मुग्ध होकर पलकों ने बच्चों बच्चों का उत्साहवर्धन किए।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि यादव द्वारा विशेष जानकारी दी गई। अतिथियों के द्वारा छात्र एवं छात्रों को उत्कृष्ट खेल पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दसवीं एवं 12वीं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा एवं खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अंत में जन गण मन (राष्ट्रगान) के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया।
Recent Comments