होमआसपास-प्रदेशईद मिलन समारोह खरसिया में आयोजित

ईद मिलन समारोह खरसिया में आयोजित

अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असलम हुसैन रहे मुख्य अतिथि।विकास कार्यों, भाजपा संगठनात्मक व अन्य विषयों पर हुई पर चर्चा।

खरसिया(पब्लिक फोरम)। नगर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक ईद मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा असलम हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ की टीम से साहिल मनिहार (महामंत्री), सतनाम कोठीवाल (महामंत्री), परमजीत भाटिया (मंत्री), नियाज खान (नगर महामंत्री, रायगढ़), दीपक अरोड़ा (सोशल मीडिया प्रभारी), वंदना शिंदे (शोध, नीति एवं प्रशिक्षण प्रभारी) तथा आसिया बानो (जिला उपाध्यक्ष) विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि असलम हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सामाजिक हित में आगामी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अल्पसंख्यक सामुदायिक भवन निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जानकारी दी और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यवसाय से संबंधित योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में खरसिया के छाया विधायक महेश साहू, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, नौशाद अली (मंडल अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा खरसिया), फिरोज अंसारी (जिला उपाध्यक्ष), वारिस अली (सह कोषाध्यक्ष), रवि सहिस (पार्षद, वार्ड क्रमांक 4), सद्दाफ शेख, शान अंसारी, जावेद खान, नईम अख्तर, आबिद असलम, तौसीफ, जीवनदीप समिति सदस्य डिग्री लाल जगत तथा जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अमित साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments