back to top
गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
होमआसपास-प्रदेशअमित साहू बने रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया...

अमित साहू बने रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी।


भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान, मनोरंजन साहू, महेश साहू सहित शुभचिंतकों ने दी बधाई शुभकामनाएं।

खरसिया(पब्लिक फोरम) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा तथा जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के अनुशंसा पर रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू द्वारा जिला पदाधिकारी की सूची जारी की गई।
जिसमें खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत युवा भाजपा नेता अमित साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

युवा भाजपा नेता अमित साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बनने पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में सभी चाहने वालों में हर्ष व्याप्त है और फोन से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उज्जवल भविष्य की कामनाये, बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दी, बधाई का दौर जारी है।

वहीं अमित साहू ने कहा की मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी जैसा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, रायगढ़ विधायक मंत्री ओपी चौधरी, रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान जी, महामंत्री विकास केडिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू, खरसिया छाया विधायक महेश साहू, खरसिया मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा व जिले के सभी पदाधिकारियों का हृदय की गहराई से धन्यवाद अर्पित किया और कहा की जिस विश्वास के साथ दायित्व दिया है उसे पूरी लगन, मेहनत और निष्ठा से कार्य करते हुये संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज एवं क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचे साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्य किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments