
खरसिया(पब्लिक फोरम)| भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ एवं यूनिसेफ का संयुक्त कार्यक्रम मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM) के अंतर्गत बालिकाओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर केंद्रित स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता पर एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अरूण कातोरे जिला मुख्य आयुक्त रायगढ़ श्यामान्द साहू जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट व सहायक जिला आयुक्त (स्का.) द्वय संजय कुमार पटेल, एल एन पटेल के निर्देशानुसार जिला सचिव विकास कुमार तिवारी जिला संगठन आयुक्त (स्का.) रामाधार चौधरी, सुश्री क्रेसेन्सिया कुजूर रेंजर लीडर दीपक कुमार रात्रे विकासखंड सचिव खरसिया अरुण कुमार चौहान रोवर लीडर श्रीमती प्राची साहू और एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रवि मेहर हुआ समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
विकास कुमार तिवारी द्वारा सभी अतिथियों का परिचय कराया गया और स्काउटिंग संबंधी जानकारी दी गई| रामाधार चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों व बच्चों को मासिक धर्म से संबंधित जानकारियां एवं स्वच्छता पर विशेष जानकारियां बताई। हमारा कर्तव्य है कि हम समाज में जागरूकता फैलाएँ और पीरियड को अभिशाप नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक और सम्माननीय प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करें। महिलाओं, बेटियों के साथ इस समय भेदभाव नहीं, बल्कि अपनापन, सम्मान और सहयोग दिखाना ही सच्ची मानवता है।
संजय पटेल ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे जानकारी देते हुए उचित आहार एवं खान-पान करने की सलाह दी, पटेल जी ने कहा कि मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता की कमी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है, जैसे प्रजनन और मूत्र मार्ग में संक्रमण, जिसके परिणामस्वरूप भविष्य में बांझपन और जन्म संबंधी जटिलताएँ हो सकती हैं। इसलिए माहवारी के समय विशेष रूप से स्वच्छता में ध्यान रखना चाहिए। पटेल ने मासिक धर्म और स्वच्छता से संबंधित सारगर्भित बातें बताया।कि मासिक धर्म के दौरान पौष्टिक आहार एवं खूब पानी पीने की सलाह देते हुए कहा कि मासिक धर्म अभिशाप नहीं बल्कि ईश्वर का वरदान है,पीरियड (मासिक धर्म) महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक और महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह प्रकृति द्वारा दिया गया एक ऐसा वरदान है, जिसके माध्यम से नया जीवन जन्म लेता है। एक महिला ही इस संसार में नवजीवन का निर्माण कर सकती है, और इस प्रक्रिया में पीरियड की अहम भूमिका होती है। पटेल जी ने कहा कि किशोरावस्था बदलाव का समय है, इस दौरान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश डनसेना (भारत स्काउट गाइड जिला संघ रायगढ़ सदस्य) उपस्थित रहे ।





Recent Comments