बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। बालको नगर के आजाद नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक पर चाकू से हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। बालको पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया।
घटना ने इलाके में खौफ और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच की जाएगी ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
आजाद नगर बालको में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला: आरोपी हिरासत में
RELATED ARTICLES







Recent Comments