back to top
होमआसपास-प्रदेशभगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा: मायुम ने जलपान कराकर किया...

भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा: मायुम ने जलपान कराकर किया विप्र बंंधुओं का स्वागत

खरसिया (पब्लिक फोरम) । नगर के विप्र समाज द्वारा  भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया। भगवान परशुराम चौक मैं विराजमान भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम् आरती कर प्रसाद वितरण किया गया इसके साथ ही सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा भंडारा लगाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

शाम को निकली शोभायात्रा में विप्र समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे और यह शोभायात्रा निर्माणाधीन परशुराम भवन से प्रारंभ होकर परशुराम चौक पहुँची, भगवान परशुराम की आरती कर शोभायात्रा का समापन किया गया।
नगर की सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शोभायात्रा में शामिल विप्र बंधुओं का स्वागत सत्कार कर भगवान परशुराम की प्रतिमा में माल्यापर्ण किया गया। सनातन धर्म में परशुराम जयंती बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी दिन अक्षय तृतीया भी मनाया जाता है और यह शुभ दिन भगवान परशुराम के जन्म का प्रतीक है। उन्हें श्री हरि का छठा अवतार माना जाता है।

भगवान परशुराम का स्वभाव क्रोधी था इस कारण सभी देव और दानव इनसे भयभीत रहा करते थे। मारवाड़ी युवा मंच से सुशील अग्रवाल (डिम्पल) जगदीश मित्तल, प्रहलाद बंसल, मुकेश गर्ग, मोहन गर्ग,सुनील अग्रवाल (जीआर) अमित अग्रवाल, राकेश गायत्री, निखिल अग्रवाल, शरद बोंदिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स से अशोक अग्रवाल (मंडी) नंदलाल अग्रवाल ने जलपान कराकर स्वागत सत्कार किया जिसकी मुक्तकंठ से प्रशंसा विप्र बन्धुओं द्वारा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments