back to top
बुधवार, जनवरी 28, 2026
होमआसपास-प्रदेशबालकोनगर में मानिकपुरी समाज द्वारा 16 सूत्री यज्ञ चौका महाआरती का भव्य...

बालकोनगर में मानिकपुरी समाज द्वारा 16 सूत्री यज्ञ चौका महाआरती का भव्य आयोजन: महापौर संजूदेवी राजपूत ने की शिरकत

कोरबा (पब्लिक फोरम)। मानिकपुरी समाज बालको नगर द्वारा 16 सूत्री यज्ञ चौका महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के प्रथम दिन सोमवार को सत्संग एवं भजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मंचस्थ रहीं। इसके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार तथा मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक रेशम लाल महंत, राजू मानिकपुरी, गोपाल दास महंत सहित समाज से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस सत्संग ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह यज्ञ चौका महाआरती समाज की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने का एक सार्थक प्रयास है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments