
खरसिया (पब्लिक फोरम)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सनी पिंटू यादव के नेतृत्व मे हमालपारा स्थित मां शीतला मंदिर से पूजा अर्चना कर मातारानी की 150 मीटर की भव्य मनोकामना चुनरीयात्रा निकाली जिसमें आसपास के गांव से हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए!
चुनरीयात्रा हमालपारा माँ शीतला मंदिर से प्रारम्भ होकर नया फाटक होते हुए, पुरानी बस्ती चौक से पुत्री शाला रोड होते हुए परशुराम चौक स्टेशन चौक से शुभाष चौक, अग्रसेन चौक से अर्चना टाकीज होते हुए माँ गायत्री मंदिर के लिए प्रस्थान किया जहाँ गायत्री मंदिर के पुजारी और समिति द्वारा भव्य स्वागत अभिवादन किया गया तत्पश्चात् सभी भक्त मातारानी को चुनरी चढाकर आरती किये,
पूरा खरसिया शहर जय माता दी की नारों से गूंज उठा हर एक चौक चौराहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मातारानी के भक्तो के लिए लिए जूस पानी फल की व्यवस्था की गई थी!

शिवसेना अध्यक्ष ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष सप्तमी के दिन माता रानी की चुनरी यात्रा निकाली जाती है क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि और मंगल के लिए यह यात्रा निकाली जाती है जिसमें बढ़ चढ़कर महिलाएं भाग लेती है विशाल भंडारे का भी आयोजन कार्यकर्त्ताओ द्वारा हर साल किया जाता है
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए।
संतोष कौशल प्रदेश सचिव शिवसेना दिलेश्वर विश्वकर्मा शिवसेना जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा अनिल कौशिक अध्यक्ष विधानसभा तखतपुर संतोष सारथी जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा शुभम गुप्ता सहसचिव बिलासपुर नगर

कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्त्ता मे खरसिया शिवसेना अध्यक्ष सनी पिंटू यादव उपाध्यक्ष रोहित मरावी ब्लॉक सचिव यदु साहू नितेश राठौर खिलेश साहू लकेश्वर साहू पुरुषोत्तम दास महंत सुनील लाल राठौर अजय यादव सुरेश सिद्धार्थ व उनके साथी।





Recent Comments