होमआसपास-प्रदेशउगते सूर्य को अर्ध्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ पूरा,...

उगते सूर्य को अर्ध्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ पूरा, छठ पूजा हुई सम्पन्न

- Advertisement -

खरसिया(पब्लिक फोरम) । छठ पूजा मुख्य रूप से भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का चार दिनों तक चलने वाला एक कठिन और पवित्र लोक पर्व है।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा उत्सव समिति द्वारा भगत तालाब छठ घाट की साफ सफाई और कर रंग रौग़न कर रंग बिरंगी विधुत झालरों से सजाया गया था।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को भगत तलाव सहित नगर के विभिन्न छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए सुबह 4:00 बजे से व्रतियों द्वारा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था सिर पर दउरा हाथों में सूपा लिए व्रतियों छठी मैया के पारंपरिक गीत गाते हुए घाट पहुंच रहे थे।
सुबह सूर्य देव के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर अर्ध्य अर्पित कर अपना व्रत खोला । यह व्रत खरना की शाम से शुरू होता है और संध्या अर्घ्य तथा अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने और ‘पारण’ (व्रत खोलने) तक चलता है, जो कुल मिलाकर करीब 36 घंटे का होता है।
बड़ी संख्या में नगर वासियों ने भी सूर्य देव को अर्थ देकर छठी मैया से परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्रातः कालीन अर्थ के बाद छठ व्रत में एक दूसरे को सिंदूर लगाकर प्रसाद बांटा इसके साथ ही चार दिनों से चल रही छठ पूजा का विधिवत समापन हुआ ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments