होमआसपास-प्रदेशडाक अदालत का आयोजन 6 नवंबर को  

डाक अदालत का आयोजन 6 नवंबर को  


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। भारतीय डाक विभाग द्वारा उपभोक्ताओं एवं डाक कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 6 नवंबर 2026 को डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 11 बजे अधीक्षक डाकघर कार्यालय, कोतरा रोड, कॉमर्स कॉलेज के पास, रायगढ़ में होगा।
डाकघर के अधीक्षक ने बताया कि डाक अदालत में उपभोक्ताओं एवं डाक कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा चर्चा कर उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सामान्य डाक अदालत के साथ विभागीय कर्मचारी अदालत, ग्रामीण डाक सेवक अदालत एवं पेंशन अदालत का भी आयोजन होगा। इच्छुक उपभोक्ता, ग्रामीण डाक सेवक, डाक कर्मचारी एवं पेंशनभोगी अपनी शिकायतों एवं समस्याओं का पूरा विवरण, जिसमें नाम, पता एवं मोबाइल नंबर शामिल हो, अधीक्षक डाकघर, रायगढ़ संभाग, कोतरा रोड, कॉमर्स कॉलेज के पास, रायगढ़ के पते पर 6 नवंबर 2026 अथवा उससे पहले भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments