होमआसपास-प्रदेशजिले के 111 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

जिले के 111 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित


रायगढ़(पब्लिक फोरम)।भारत स्काउट एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा द्वारा रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडप में आयोजित राज्य पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह में रायगढ़ जिले के 111 स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया राज्यपाल रमन डेका और स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
जिले से 33 स्काउट 46 गाइड्स 11 हॉर्स और 21 रेंजर्स सहित कुल 111 प्रतिभागियों ने राज्य पुरस्कार प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया समारोह में स्काउट रितेश यादव गाइड अंजली यादव रोवर अंकुर चौधरी रेंजर राजकुमारी राठिया ने जिला का प्रतिनिधित्व किया। प्रभारी स्काउटर गिरधारी यादव भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल रमन डेका ने कहा की जंगल और जमीन का संरक्षण आज की बड़ी चुनौती है स्काउट गाइड पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने के साथ समाज सेवा की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है युवाओं को संघर्ष समर्पण और शपथ समय के साथ महत्व को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्काउट गाइड नियमों और प्रतिज्ञाओं से बंधे होते हैं जो उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं उन्होंने स्काउट गाइड गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने पर जोर दिया यह उपलब्धि राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा राज्य सचिव अमित क्षत्रिय उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा जिला मुख्य आयुक्त अरुण कतोरे जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त एस.एन.साहू जिला सचिव विकास कुमार तिवारी जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)रामाधार चौधरी जिला संगठन आयुक्त (गाइड) अनामिका सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) जितेंद्र कुमार डसेना जिला प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) सरोजिनी यादव, रायगढ़ विकासखंड सचिव हेम दास बैरागी, पुसौर विकास खंड सचिव राजकिशोर स्वर्णकार, लैलूंगा विकासखंड सचिव कान्हू राम गुप्ता, धरमजयगढ़ विकासखंड सचिव रत्नमाला पैंकरा तमनार विकास खंड सचिव होलिका राठिया घरघोड़ा विकास खंड सचिव लक्ष्मी किरण महंत खरसिया विकास खंड सचिव दीपक कुमार रात्रे तथा जिले के समस्त स्काउट और गाइडर ने सफल और राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट्स,गाइड्स रोवर्स, रेंजर्स, को बधाई एवं देते हुए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का शुभकामनाएं दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments