होमआसपास-प्रदेशकोरबा में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर...

कोरबा में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरबा (पब्लिक फोरम )। कोरबा जिले में भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर 2026, बुधवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की पूर्व निर्धारित तिथि में संशोधन किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके बाद कोरबा जिले के स्थानीय अवकाश संबंधी पूर्व आदेश में संशोधन किया गया।
संशोधित आदेश के तहत अब 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

- Advertisement -

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा जारी आदेश में राज्य शासन की सार्वजनिक अवकाश संबंधी अधिसूचना का उल्लेख किया गया है। इसी के परिप्रेक्ष्य में जिले के स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है।
इस निर्णय से जिले में स्थानीय अवकाश की निर्धारित तिथि को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित आवश्यक कार्यों की योजना बनाते समय संशोधित तिथि का ध्यान रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments