रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 29 अक्टूबर 2026/ बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिला रायगढ़ के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को भी अवकाश घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि अति वर्षा की संभावना को दृष्टिगत विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू रहेगा।
चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
RELATED ARTICLES







Recent Comments