रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 29 अक्टूबर 2026/ आयुष विभाग द्वारा आम नागरिकों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर, शनिवार को कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर के पास प्राथमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यहां आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से उपचार के साथ निःशुल्क औषधियों का वितरण किया जाएगा।
मेले में रक्त परीक्षण, काढ़ा वितरण तथा योग संबंधी परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा नशामुक्ति, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और अस्थि एवं मांसपेशियों से संबंधित विकारों के उपचार व परामर्श पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मीरा भगत ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला 31 अक्टूबर कोनिःशुल्क जांच, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी से उपचार और औषधि वितरण की मिलेगी सुविधा
RELATED ARTICLES







Recent Comments