होमआसपास-प्रदेशनव कन्या भोज कराकर नौ देवियों से लिया आशीर्वाद

नव कन्या भोज कराकर नौ देवियों से लिया आशीर्वाद

- Advertisement -

बरगढ़ भाठागांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ नव कन्या पूजन, कन्याओं को कराया भोज व दिया नव श्रृंगार

खरसिया(पब्लिक फोरम)। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नव कन्या पूजन एवं भोज की परंपरा श्रद्धापूर्वक निभाई गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा के बाद महानवमी पर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन एवं भोजन कराया जाता है। इसके साथ ही भैरव बाबा के स्वरूप में बालक को भी भोजन कराने की परंपरा है।

इसी धार्मिक परंपरा के तहत बरगढ़ भाठागांव में नौ कन्याओं को देवी के नौ स्वरूप मानकर विधिवत पूजन किया गया और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोज कराया गया। कन्याओं के चरण पूजन के बाद उन्हें भोजन कराया गया तथा नव श्रृंगार सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का दर्शन करते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भक्तों का मानना है कि नवरात्रि साधना की पूर्णता कन्या पूजन और भोज के साथ होती है। इसी भावना के साथ बरगढ़ भाठागांव में श्रद्धापूर्वक नव कन्या भोज कराकर नवरात्रि पर्व का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments