होमआसपास-प्रदेशखरसिया में होगा विशाल दशहरा मेला और छत्तीसगढ़ी प्रोग्राम

खरसिया में होगा विशाल दशहरा मेला और छत्तीसगढ़ी प्रोग्राम

- Advertisement -

राम राज्य गद्दी के पावन पर्व पर होगा अनुज शर्मा नाइट

खरसिया(पब्लिक फोरम) । विजयादशमी महोत्सव समिति द्वारा इस बार भी विशाल दशहरा मेला का आयोजन करने जा रहा है खरसिया का दशहरा मेला पूरे अंचल में विख्यात है आसपास के सैकड़ो गांवों से ग्रामीण बंधु दशहरे मेले का आनंद लेने सपरिवार खरसिया आते है।
20 अक्टूबर को विराट दशहरे मेले का आयोजन नगर के टाउनहाल मैदान में होने जा रहा है । उक्त मैदान में तरह तरह के व्यंजनों से सुसज्जित दुकाने लगी होंगी इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध आतिशबाजी भी इस बार टाउनहाल मैदान में देखने को मिलेगी वही 20 अक्टूबर को ही रावण दहन का कार्यक्रम रात्रि 7 बजे राजा राम के हाथों सम्पन्न होगा तत्पश्चात भारत दीक्षा छत्तीसगढ़ी नाइट का भव्य आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है । अगले दिन 21 अक्टूबर को राम राज्य गद्दी के पावन उपलक्ष्य में, छेत्र की जनता की खास फरमाइश पर छत्तीसगढ़ का सुपर स्टार पदमश्री अनुज शर्मा नाइट का शानदार आयोजन भी दशहरा समिति द्वारा करवाया जा रहा है।
रावण दहन के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर सांसद राधेश्याम राठिया आएंगे वही अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग करेंगे अतिविशिष्ट अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा और उमेश पटेल विधायक खरसिया करेंगे, विशिस्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल और जनपद अध्यक्ष राजकुमारी राठिया होंगी । समिति इस प्रकार से है संयोजक बजरंग अग्रवाल (एलआर) महेश साहू, अध्यक्ष रूपेश सराफ, सचिव उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष साहिल शर्मा चीनू, सह संयोजक सतीश अग्रवाल, रामनारायण सोनी, विजय शर्मा, आनंद अग्रवाल, डॉ हितेश गवेल, इसके अलावा समिति में अन्य लोग भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments