होमआसपास-प्रदेशभव्य पंडालों में जगह जगह विराजी जगत जननी

भव्य पंडालों में जगह जगह विराजी जगत जननी

खरसिया(पब्लिक फोरम) । इन दिनों नवरात्र के चलते नगर का माहौल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो रहा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में आकर्षक पंडाल बनाये गए है पूरे नगर को जगमग लाइटो से सजाया गया है। पोस्ट ऑफिस के बगल में इस बार स्वर्ग नरक की थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया है जो बहुत ही आकर्षक लग रहा है। रेलवे स्टेशन में भव्य शंकर भगवान का स्टेच्यू, डमरू और प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा हांथ में बांधने का कलावा से विशेष साज सज्जा की गई है और यहां के पंडाल को बेहतरीन लाइटो से सजाया गया है । वही हमालपारा की दुर्गा पांडाल की भव्य झाकियां लोगों का मन मोह रही। स्टेशन रोड की प्रतिमा में साक्षात जगत जननी का रूप देखने को मिल रहा।

- Advertisement -

नगर में जगह जगह दुर्गा पंडालों में माता रानी की आलौकिक छवि देखने को मिल रही है, नवरात्र के चलते इन दिनों देवी मंदिरों में खासी भीड़ जमा हो रही है देवी मां का दर्शन करने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है। दुर्गा पंडालों में मां के दरवार को बहुत ही मनोरम आकर्षक रूप से सजाया गया है। नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना का विशेष महत्व होता है। नगर में शारदीय नवरात्र पर दर्जनों स्थानों पर देवी प्रतिमाएं विराजमान है। जो नित्य प्रतिदिन आकर्षक झांकियों के साथ मां की निराली छवि देखने को मिल रही है। जिसको देखते हुए दुर्गा पंडालों में मां के दर्शनों के लिए खासी भीड़ जमा हो रही है। स्टेशन रोड, गंज बाजार, गंज पीछे, महुवापाली रोड, डभरा रोड, छपरिगंज, चंदन ताल, गुरूद्वारा के पास, कन्या भवन, हमालपारा, रायगढ़ चौक, अर्चना टाकीज, काली मंदिर रोड, पुरानी बस्ती सहित दर्जनों स्थानों के दुर्गा पंडालों में आसपास क्षेत्र से हजारों की भीड़ खरसिया आ रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments