
सारंगढ़(पब्लिक फोरम) 19 सितंबर 2026। शासकीय प्राथमिक शाला धुता, संकुल घौठला छोटे, विकासखंड सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को विविध कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्रीमती सोमा सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संकुल समन्वयक घौठला छोटे एवं भेड़वन जीवित कुमार नायक विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जसरा की सरपंच श्रीमती सरिता शिवा चंद्रा, समस्त पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, MDM रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, सफाई कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं महिला शक्ति की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की पूजा से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ एवं स्वागत नृत्य से किया गया।

इसके पश्चात एक पेड़ माँ के नाम 3.0 के तहत वृक्षारोपण, न्योता भोजन, सामग्री वितरण, कलेक्टर महोदया श्रीमती पदमिनी भोई साहू की पहल से प्रेरित होकर सभी बच्चों को जूता-मोजा वितरण और सेवा संकल्प भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र
बच्चों द्वारा स्थानीय मिट्टी से बनाई गई गणेश प्रतिमा और रंग-बिरंगे कागजों से बनाए गए फूल व बुके ने सबका मन मोह लिया। “कबाड़ से जुगाड़”, कागज की सजावटी सामग्री और प्राकृतिक वस्तुओं से विद्यालय सजावट कर बच्चों ने कला-कौशल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम प्रधान पाठक ठंडाराम सिदार एवं सहायक शिक्षक दरबार सिंह लोहकार के मार्गदर्शन तथा श्रीमती सहोद्रा पटेल की विशेष देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






Recent Comments