होमआसपास-प्रदेशआशीर्वाद के दीयों से जगमगा उठा महका मंडल, खरसिया विधानसभा

आशीर्वाद के दीयों से जगमगा उठा महका मंडल, खरसिया विधानसभा

- Advertisement -

खरसिया/महका(पब्लिक फोरम)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर खरसिया विधानसभा के महका मंडल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल के प्रत्येक गांव, शक्ति केंद्र और मंदिरों में प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद के दीये जलाए गए।

महका मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के प्रमुख मंदिरों – हालाहुली के लक्ष्मी नारायण मंदिर, बरगढ़ के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, उल्दा के माता वैष्णो देवी मंदिर, बोतल्दा के हनुमान मंदिर, महका के श्रीराम मंदिर, तिऊर एवं तेलिंकोट के कबीर चबूतरा, झाराडीह के गौटिन दाई मंदिर सहित प्रत्येक अटल चौक और प्रत्येक घर में आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया।

इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, बरगढ़ में कार्यक्रम प्रभारी जयप्रकाश डनसेना के नेतृत्व में 1100 दीयों का भव्य दीपोत्सव कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल, शिवचरण महिष, सोनू महाराज, छबिलाल पटेल, पिंटू जायसवाल, छत्तर सिदार, चंद्रभान सिदार, चंद्रकुमार वैष्णव, सुरेश जायसवाल, टिकेश डनसेना, उमेश राठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री जी के लिए प्रार्थना की।

मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र में कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। मंडल के प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र में लाभार्थियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री जी को आशीर्वाद के दीये समर्पित किए गए।

इस भव्य कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान एवं मंडल प्रभारी जयप्रकाश पटेल का विशेष मार्गदर्शन रहा, वहीं सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments